शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लगाया रक्तदान शिविर

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमालयन सेवियर संस्था द्वारा शहीदी दिवस पर नगर परिषद मैदान कांगड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रदेश ब्राह्मण कल्याण के प्रदेशाध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रधान पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि वेद प्रकाश शर्मा ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की जरुरत होती है, तो संस्था उन्हें रक्त उपलब्ध कराती हैं, जो कि बहुत ही अच्छा कार्य हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को भी ऐसी सस्था की मदद करनी चाहिए, जो कि मानवता की सेवा मे कार्य करती है। संस्था के अध्यक्ष हरीश ने बताया कि संस्था द्वारा शहीदी दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम रखा है। जिसमें आज रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया जाएगा। उसके बाद शहीदों के सम्मान में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा होंगे। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि हिमालय सेवियर संस्था पिछले कई वर्षों से शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है, जिनमें हजारों लोग रक्तदान कर चुके हैं।