कोरोना संक्रमण से वृद्ध महिला का देहांत

उज्जवल हिमाचल। नादौन
कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार को नादौन क्षेत्र में एक वृद्ध महिला का देहांत हो जाने से आसपास के क्षेत्र में मौत का आंकड़ा 7 पहुंच गया हैं। शुक्रवार को नादौन के साथ लगते चिकित्सा खंड नादौन के अंतर्गत चोडू पंचायत के गांव तरेटी में 80 वर्षीय साहनी देवी पत्नी तुलसीराम का नेचौक में देहांत हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके कारण उसी दिन उन्हें  उनके परिजन हमीरपुर अस्पताल ले गए। हमीरपुर में उनका करोना टेस्ट  किया गया। जहां रिपोर्ट में  साहनी देवी  पॉजिटिव पाई गई। बुधवार के दिन ही साहनी देवी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण मंडी के नेरचौक केयर सेंटर भेज दिया गया। उसके बाद साहनी देवी का 11 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे देहांत हो गया। साहनी देवी का अंतिम संस्कार नेरचौक में ही 13 दिसंबर को किया जाएगा। लगातार बढ़ रही मौतों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।