सनातन हिन्दू वाहिनी ने नियुक्त किए अध्य्क्ष व उपाध्यक्ष

भूषण शर्मा। नूरपुर

दिल्ली में मां कालका मंदिर में हिन्दू केसरी महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत संस्थापक राष्ट्रीय अध्य्क्ष सनातन हिंदू वाहिनी के विस्तार की घोषणाएं की गई। इसमें विभिन्न प्रदेशों से सनातन हिन्दू वाहिनी के अध्य्क्ष व उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील नूरपूर के गांव पन्द्रेहड़ निवासी निस्वार्थ गौ सेवक व समाजसेवी रविंदर समकड़िया को सनातन हिन्दू वाहिनी का प्रदेश अध्य्क्ष बनाया गया। रविंदर समकड़िया तन मन धन से नूरपूर गौ सेवा दल के साथ मिल कर रात-दिन बेसहारा गौ बंशज को बचाने का निस्वार्थ सेवा कार्य कर रहे हैं।

निस्वार्थ गौ सेवक अर्पण चावला ने गौ सेवकों की समस्त टोली विनोद कुमार, महिंद्र सिंह, कमल अनिल, गौरव, अमन शर्मा, करण भूषण शर्मा, कपिल, संजय, रिंकू, अंकुश, मिट्ठू, ममता हिन्दू, सुनील दत्त, बलदेव कुमार, तारा चंद, लेखराज, पंकज, मुकेश, राघव व तरसेम आदि की ओर से रविंदर समकड़िया को नव दायित्व की बहुत बहुत बधाई दी। नूरपूर के समाजसेवी यारी प्रधान ने रविंदर समकड़िया को सनातन हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्य्क्ष बनने पर बधाई दी। सनातन हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर राणा, प्रदेश प्रवक्ता हरनाम ढडवाल व हिमाचल प्रदेश सनातन हिन्दू वाहिनी की समस्त कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।